बालों के लिए एलोवेरा के फायदे | benefits of aloe vera for hair

एलोवेरा (aloe vera) का उपयोग स्वास्थ्य, कॉस्मेटिक, चिकित्सा और त्वचा की देखभाल के लिए सदियों से किया जाता रहा है। इस प्राकृतिक पदार्थ का उपयोग बालों और त्वचा की समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। एलोवेरा में 75 विभिन्न विटामिन, एंजाइम, खनिज, कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्व होते हैं।