जब भी हम स्ट्रीट फूड की बात करते हैं तो मोमोज का नाम जरूर आता है| ये तिब्बतियन cuisine भारत के लगभग हर शहर में मशहूर है| मोमोज की बहुत सारी वरिटी हैं जिनमें से एक है चिकन गोल्डन फ्राइड मोमोज़| और आज हम आपको बताएंगे की आप ये डिश अपने घर पे कैसे बना सकते हैं| इस रेसिपी की मदद से आप चिकन गोल्डन फ्राइड मोमोज़ बड़े ही आसानी से बना सकते हैं|
Author:Shivangi Srivastav
Ingredients
Scale
मोमोज के आटे के लिए-
3 कप सफेद आटा / मैदा
1 चम्मच नमक
आटा गूंथने के लिए पानी
ग्रीज़ करने के लिए तेल
भरने के लिए
1 कप उबला हुआ और कीमा बनाया गया चिकन
1/2 प्याज बारीक कटा हुआ
1/2 कप उबली हुआ हरी मटर
½ बड़ा चम्मच सोया सॉस
6 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई
2 इंच अदरक बारीक कटा हुआ
4 मिर्च बारीक कटी हुई
1TSP पिसी काली मिर्च
1TSP नमक
6TSP तेल
Instructions
एक गेहरे कटोरे में 3 कप मैदा लें और उसमे 1 चम्मच नमक मिलाएं| धीरे धीरे पानी डालते हुए मैदे को गूंथ लें और इस कटोरे को एक कपडे से ढक कर किनारे रख दें|
अब एक पैन को गरम करे और उसमे 6 चम्मच तेल डालें तेल गरम हो जाने के बाद बारीक कटी हुई लहसुन की कलियाँ ,अदरख और मिर्च को अच्छे से भून लें| अब इसमें बारीक कटा प्याज डेल और तेज़ आंच पर भूने|
पैन में उबला हुआ कीमा चिकन और उबली हरी मटर मिलाएं और इसे तेज़ आंच पर अच्छे से पका लें|
अब इस मिक्सचर को स्टोव पर से उतार लें और इसमें 1 चम्मच नमक और पिसी हुई कालीमिर्च मिलाएं| अब आपका मिक्सचर फिलिंग के लिए तैयार है|
अब गूंथे हुए मैदे को लें और उसके छोटे छोटे पेड़े बना लें|
रोलिंग पिन और सूखे आटे की मदद से मैदे के गोलों को गोल आकार में ही 4 – 5 इंच बड़ा करना शुरू करें| गोले बनाते समय इस बात का ध्यान रखें की गोले किनारे से बीच की ओर बेले जाएं जिससे किनारा पतला और बीच का हिस्सा थोड़ा मोटा रहे|
अब एक स्कूप फिलिंग लें और रेपर यानि हमने जो गोले बनाए हैं उसके बीच में भर दें| इस बात का ध्यान रखें की फिलिंग न तो बहुत ज्यादा हो और न ही बहुत कम|
धीरे धीरे किनारों को पंखुड़ी की तरह मोड़ते हुए चिपका दें डम्पलिंग का आकार दे दें|
अब इन wrapped momos मोमोज को या तो एक पार्चमेंट पेपर या फिर ग्रीस स्टीमर पर तेल के साथ 5 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दें|
मोमोज को फ्राई करने के लिए एक बर्तन में तेल गराम करें और तेल गरम हो जाने के बाद आंच को हल्का धीमा कर दें|
अब एक एक करके स्टीम हुए मोमोज को तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें|
अब गोल्डन फ्राइड मोमोज को बहार निकल लें और चटनी के साथ परोसें|
हमारा जायकेदार चिकन गोल्डन फ्राइड मोमोज खाने के लिए तैयार है|