गूगल से जुडी कुछ रोचक बातें | Google se Jude kuch Rochak Baaten
Google इंटरनेट (Internet) की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी (Company) है और संभवत: सबसे रहस्यमयी कंपनी (Company) भी! गूगल (Facts about Google) के बारे में जानने के लिए हममें से से बहुत सारे लोग बहुत ज्यादा उत्सुक रहते हैं। तो अगर आप भी इन ‘बहुत सारे’ लोगों में से एक हैं तो हमारी आज की इस पोस्ट (Post) को पूरे मजे के साथ पढिए क्योंकि इसमें हमने गूगल (Google) से जुड़े कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी दी है।
गूगल के बारे में हैरान कर देने वाली अमेजिंग बातें | Google ke baare mein Hairan kar Dene Vaalee Amazing Baaten
• GOOGLE QUICK FACTS:
इससे पहले कि हम गूगल (Facts about Google) के बारे में रोचक जानकारी के बारे में जानें; अच्छा होगा कि सबसे पहले हम इसके बारे में कुछ छोटी-छोटी बाते जान लें। पेश हैं गूगल (Google) के बारे में कुछ बेसिक जानकारी|
1). गूगल क्या है | Google Kya Hai
गूगल (Google) एक सर्च इंजन होने के साथ ही साथ इंटरनेट (Internet) की दुनिया की एक बड़ी कंपनी भी है, जिसकी कई सारी सर्विसेज़ (जैसे- Youtube, Android, Google Maps, Chrome Browser) का हम अक्सर use करते हैं।
2). गूगल की स्थापना/जन्म कब हुई | Google ki sthapna/ janam kab hui
गूगल (Google) की स्थापना 4 सितंबर 1998 को हुई थी। गूगल (Google) की शुरुआत एक सर्च इंजन (Search Engine) के रूप में हुई थी मगर आज यह पूरे इंटरनेट (Internet) पर फैल चुका है।
3). गूगल के मालिक/खोजकर्ता कौन है | Owner of Google
लेरी पेज और सर्गे ब्रिन गूगल (Google) के मालिक हैं। हालांकि Larry Page का गूगल में मालिकाना हक ज्यादा है। इसके साथ ही साथ लेरी पेज गूगल की parent company अल्फाबेट (Alphabet) के CEO भी हैं। जबकि गूगल (Google) के CEO भारतीय मूल के सुंदर पिचाई हैं।
4). गूगल कहाँ की कंपनी/मुख्यालय है | Google kaha ki company/mukhyalay hai
गूगल (Google) अमेरिका (US) की कंपनी है। इसका मुख्यालय (HQ) अमेरिका के California नगर (City) में है।
5). गूगल के बारे में अनोखी बातें और किस्से | Google ke bare me anokhi baate aur kisse
7. गूगल (Google) ने साल 2001 से 2017 के बीच करीब 214 छोटी-बड़ी कंपनियों को खरीदा है। यानि roughly हर महीने एक कंपनी!
8. गूगल (Google) ने जब साल 2001 में अपना image search लॉन्च किया तो उन्होंने पहले दिन ही लोगों को 25 करोड़ फ़ोटोज़ सर्च करने का मौका दिया जो पहले दिन के हिसाब से बहुत शानदार था।
9. साल 2006 में, जब गूगल (Google) के एक बड़ी कंपनी के रूप में स्थापित हो चुकी थी, तो इसने Mountain View, California (जहां गूगल का main Headquarter बसा है) के लोगों को free wifi की सौगात दी।
10. वर्ष 2004 में गूगल (Google) जब एक public कंपनी बनी (यानि शेयर मार्केट में आई) तो इसके 1 करोड़ 96 लाख शेयर 85 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से बिक गए। उस समय गूगल (Google) की तुलना General Motors से भी की गई।
11. गूगल (Google) पर हर सेकंड 60 हजार से भी ज्यादा searches किये जाते हैं। इस हिसाब से हर दिन 3.5 अरब और साल भर में 1.2 trillion सर्च किये जाते हैं।
12. गूगल (Google) की PageRank का पेटेंट पहले Stanford University के अधीन था। गूगल को इसके अधिकारों को खरीदने के लिए अपने 12 लाख शेयर स्टनफोर्ड विश्वविद्यालय के नाम कर दिए।
13. सन माइक्रोसिस्टम के को-फाउंडर Andy Bechtolsheim गूगल में invest करने वाले पहले व्यक्ति थे। अगस्त (August) 1998 में उन्होंने गूगल में 1 Lac Dollar का निवेश किया।
14. शुरुआत में डाटा को स्टोर करने के लिए गूगल (Google) के पास 4 GB की Harddisks का कलेक्शन था जिनमें कुल मिलाकर 40 GB का डाटा भरा जा सकता था। इसमें गूगल के indexed data को रखा जाता था।
15. गूगल (Google) का पहला Homepage साल 1998 में लॉन्च हुआ। इसमें Google! के नाम के आगे ठीक वैसा ही exclaimation mark लगा हुआ था जैसे Yahoo! में होता है।
16. अप्रैल फूल डे (April Fool’s Day) पर गूगल (Google) का पहला मजाक MentalPlex नाम का एक फनगेम था जिसमें गूगल (Google) ने लोगों से कहा कि वे दी गई animated picture को ध्यान से देखें और अपने मन (Mind) में वह सोचे जो वे गूगल (Google) पर सर्च करना चाहते हैं।
इसे भी पढ़े:- ऑनलाइन मार्केटिंग क्या है और कैसे करें
17. गूगल (Google) के लॉन्च होने के बस दो साल बाद ही सन 2000 में एक Independent Research Company NPD ने गूगल (Google) को दुनिया का सबसे बेहतरीन सर्च इंजन घोषित कर दिया।
18. याहू ने गूगल (Google) को loan देने मना किया था और बाद में सन 2002 में जब याहू ने गूगल को 3 billion dollar में खरीदना चाहा तो गूगल (Google) ने उसे माना कर दिया।
19. गूगल (Google) ने ट्विटर पर अपना पहला ट्वीट binary number system में “I’m feeling Lucky” लिखकर किया था।
20. अल्फाबेट इंक गूगल (Google) की मालिक कंपनी है जिसका गठन 2015 में किया गया। इसको बनाने का मुख्य उद्देश्य गूगल (Google) की वेब सर्विसेज़ को अन्य सेवाओं से अलग रखना है। लेरी पेज इसके CEO हैं। अल्फाबेट के अंदर आने वाली कंपनियां है- Google LLC, X, SideWalk Labs, Calico, Verily Life Sciences, Google Deepmind, Jigsaw, Waymo, CapitalG, Google Fibre, Firebase, Makani, etc.
21. अल्फाबेट एक public कंपनी है। अल्फाबेट गूगल के बनने के करीब 17 साल बाद बनी। जबतक alphabet बनी तब तक alphabet.com domain लिया जा चुका था इसलिए उन्होंने अपनी वेबसाइट (Website) का नाम abc.xyz रखना बेहतर समझा।
22. अल्फाबेट कंपनी का revenue साल 2017 में 100 billion dollar को पार कर गया। इसी के साथ Alphabet Inc. ऐमज़ान को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट (Internet) कॉम्पनी बन गई।
इसे भी पढ़े:- ब्लॉगिंग क्या हैं
23. गूगल (Facts about Google) और अल्फाबेट के कुल रेविन्यू का बड़ा हिस्सा (लगभग 84%) Advertisement से आता है। हालांकि साल-दर-साल गूगल Google Advertising Model पर अपनी निर्भरता को कम कर रहा है।
24. अल्फाबेट 14 बिलियन डॉलर Research And Development यानि R&D पर खर्च करती है। वहीं ऐमज़ान 22.6 बिलियन डॉलर हर साल अपने रीसर्च और डेवेलपमेंट पर लगाती है।
25. गूगल (Google) 2007 से लेकर 2017 तक कई बार fortune best companies to work for (यानि काम करने के लिए बेस्ट कंपनियों) की लिस्ट में #1 नंबर पर आई है। यानि यह एक व्यक्ति के लिए काम करने से सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है।
26. Foo.bar एक secret tool है जिसके द्वारा गूगल (Google) शानदार कोडिंग स्किल वाले programmers को हायर करता है। इसमें लोगों को coding की problems सॉल्व करने को दी जाती हैं।
27. गूगल (Facts about Google) में काम करने वाले नए लोगों को Nooglers यानि New Googler कहा जाता है। एक नूगलर को उसकी रंग-बिरंगी टोपी से आसानी से पहचाना जा सकता है।
29. अलेक्सा इंटरनेट (Internet) के हिसाब से google.com दुनिया की सबसे popular site है। गूगल (Google) के बाद दूसरे नंबर पे youtube आता है। गूगल (Google) की indian site google.co.in इस फेहरिस्त में 9वें नंबर पर आती है।
इसे भी पढ़े:- फेसबुक के बारे में रोचक जानकारी और तथ्य
Comments are closed.